MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सतपुड़ा की वादियों में ठंड ने दी दस्तक, पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड

MP Weather Update: Cold has knocked in the valleys of Satpura in Madhya Pradesh, severe cold in Pachmarhi

MP Weather Update:  मध्य प्रदेश के सतपुड़ा की वादियों में जबरदस्त ठंड ने दस्तक दी है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी। पचमढ़ी में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री पर पहुंच गया है। सीधी जिले में भी तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
बैतूल में तापमाम 13 डिग्री पर पहुँचा
 सतपुड़ा की वादियों में बसे बैतूल में ठंड ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आते ही राते सर्द होने लगी है। आने वाले दिनों में अब जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। सीजन में पहली बार तापमान 13.4 डिग्री पर पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धीरे-धीरे तापमान में और गिरावट आते जाएगी। जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आते ही रात के समय ठंड के तेवर बढ़ गए है। घर से निकलते ही अब ठंड का एहसास होने लगा है। रात में बढ़ते ठंड के तेवर को देखते हुए लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में दीपावली तक कड़ाके की ठंड पड़ने लग जाती थीं। इस बार देरी से ठंड की शुरुआत हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। 
— फसलों के अनुकुल होते जा रहा मौसम
खरीफ की फसल की कटाई के बाद किसान रबी फसल की बोवनी में लगे है। कई किसानों ने बोवनी कार्य पूरा कर लिया है। दाने अंकुरित होने लग गए है। मौसम भी अब फसल के अनुकुल होते जा रहा है। गेहूं और चना कम तापमान में अच्छी पैदावार होने वाली फसल है। इस फसल को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम होना चाहिए। गिरते तापमान का फायदा फसलों को भी मिलेगा। ठंड के तेवर बढ़ने से जमीन में नमी बनी रहेगी। इसका असर फसलों पर देखने को मिलेगा। किसानों को फसल की सिंचाई कम करना पड़ेगी। 
बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की खरीदारी
रात के समय बढ़ते ठंड के तेवर के बाद गर्म कपड़ों की भी खरीदारी बढ़ेगी। ठंड के दस्तक देने के पहले से ही शहर में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई है। व्यापारी भी गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ने की राह देख रहे है। देरी से ठंड की शुरुआत होने से गर्म कपड़े बेचने वाले व्यापारियों के चेहरे पर भी मायूसी देखने को मिल रही है, क्योंकि अब तक गर्म कपड़ों की नहीं के बराबर खरीदारी हुई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button