Ladli bahana New Registration: लाड़ली बहनों नोट कर लो तारीख, दिसंबर से जोड़े जाएंगे नए नाम

Ladli bahana New Registration: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जिन महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना के लिए नहीं जुड़ा है वह दिसंबर से नया नाम जुड़वा सकती है। दिसंबर के महीने से नया नाम जोड़ने का काम शुरू होगा और इसको लेकर डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया है।
इस दिन से लाडली बहना योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा नया नाम ( Ladli bahana New Registration )
मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के परिणाम जारी होने के बाद एक अभियान चला कर लाडली बहन योजना के अंतर्गत नई महिलाओं का नाम जोड़ा जाएगा। जिन महिलाओं का नाम पहले नहीं जोड़ा गया है उन्हें एक बार फिर से इस योजना का लाभ उठाने का मौका मिलने वाला है।
Also Read:MP News: MP में पुरानी पेंशन और सेवा नियमों में बदलाव करेगी मोहन सरकार, जानें क्या मिलेगा लाभ?
मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है और इसके लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को मत करना होगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि दिसंबर से नई महिलाओं का नाम इस योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।
महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए शुरू किया गया है यह योजना
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा में 2023 में इस योजना की शुरुआत की गई। 5 मार्च 2023 को इसका औपचारिक आगाज हुआ था और इसके अंतर्गत पहले ₹1000 भेजे जाते थे। बाद में इसे बढ़ा कर 1250 रुपए कर दिया गया।
Also Read:Betul Crime News Today: मासूम बेटी को जमीन पर पटक्कर हत्या करने वाला आरोपित पिता को किया गिरफ्तार


