Betul Mandi Bhav 07 November 2024 : आज 7 नवम्बर 2024 के बैतूल मंडी भाव, 19 हजार बोरे रही आवक
Betul Mandi Bhav 07 November 2024 : Betul Mandi Bhav today 7 November 2024, 19 thousand sacks arrived
Betul Mandi Bhav 07 November 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 नवम्बर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 19 हजार 16 बोरे रही। 2692 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1468 बोरे , मक्का 14845 बोरे आवक रही।
कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक नही आई
गुरुवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई । पिछले दिनों मूंग के दाम 4051 से लेकर 4051 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है।

