Betul Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी जीप, 14 लोग गंभीर घायल, चालक की लापरवाही से हादसा
Betul Road Accident: Jeep lost control and overturned, 14 people seriously injured, accident due to driver's negligence
Betul Road Accident: बैतूल झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम बोरगांव जोड़ के पास मंगलवार की रात को एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि घायल एक तेरव्ही के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामन्या निवासी 14 लोग जीप में सवार होकर तेरव्ही के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम लायवानी गए थे। वापस लौटते समय जीप ग्राम बोरगांव जोड़ के पास रात लगभग 8 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 14 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि जीप के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल साकु पति सुखलाल (60), सतो बाई (60), गजा पति शंकर (60), फुलिया बाई पति मारू (60), अंग्रया (60), शंकर पिता गंगरू (65), सुंदरलाल पिता गंगू (60), कन्हैलाल पिता भूरा (65), बिन्दू बाई पति कन्हैया (60), बाजीलाल पिता बाबूलाल (65), मंगती बाई पति परसराम (60), शीला पति बाजीलाल (60), परसराम पिता गंगू (65) सभी निवासी जामन्या घायल है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर होना बताया जा रहा है। झल्लार थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।



