betul Today News: ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा बालक देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Betul Today News: Child stuck between train and platform, watch this hair-raising video

वीडियो देखने के लिए नीचे की लिंक को क्लिक करें

👇👇👇👇👇

https://youtu.be/ucpEVCN8T4Q?si=sDwvNibeU-JAxuZK

Betul Today News: मध्य रेलवे नागपुर मंडल क्षेत्र के बैतूल रेलवे स्टेशन पर एक बालक ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया था । इस  रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो को देख आप भी हैरान हो जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल से भंडार कुंड जाने वाली पैसेंजर गाड़ी बुधवार की शाम को बैतूल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जैसे ही गाड़ी रेलवे स्टेशन से आगे चलने चलने लगी। इसी दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिक आयुष धुर्वे निवासी नवेगांव आमला जिला बैतूल चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। इसी दौरान बालक का हाथ दरवाजे के हैंडल से फिसल गया। युवक ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया।  युवक घसीटे हुए जाने लगा तभी आरपीएफ जवान ने दौड़कर बालक की जान बचा ली गई। 

 

आरपीएफ जवान में बालक की बचाई जान
बालक को बचाने वाले आरपीएफ जवान की फ़ोटो
  मध्य रेलवे नागपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त कुमार कुरूप के निर्देश पर स्टेशन पर तैनात प्रधान आरक्षक संतोष पटेल ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए दौड़कर आयुष का हाथ पकड़कर सुरक्षित उतार लेने से ट्रेन के चपेट में आने से बचा लिया। 
बालक को सुरक्षित ट्रेन में बिठाया
जानकारी के मुताबिक ट्रेन मैनेजर के ट्रेन को रोक लेने पर नाबालिक यात्री आयुष को ट्रेन में सुरक्षित बैठा दिया। प्रधान आरक्षक संतोष पटेल ने समय पर दौड़कर नाबालिक को सुरक्षित नहीं बचा पाते तो नाबालिग ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो सकता था। यात्री आयुष तथा उसके परिजन के अलावा सह यात्रियों ने आरपीएफ के प्रधान आरक्षक संतोष पटेल के तत्परता से जान बचाने की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button