Indira Bhaduri: झूठी निकली इंदिरा भादुड़ी की मौत की खबर, रीड की हड्डी टूटने से अस्पताल में भर्ती
Indira Bhaduri: News of Indira Bhaduri's death turned out to be false, she was admitted to hospital due to spinal fracture
Indira Bhaduri: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की निधन की खबर झूठी साबित हुई है। इंदिरा भादुड़ी के रीड की हड्डी टूटने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से इंदिरा भादुड़ी के निधन की जानकारी जानकारी आग की तरह फैल गई थी। हालांकि यह खबर पूरी तरह से झूठी निकली है।

इंदिरा भादुड़ी की केयरटेकर ने पुष्टि करते हुए बताया कि इंदिरा भादुड़ी अभी जिंदा है। मौत की खबर केवल अफवाह है। बताया जा रहा है कि इंदिरा भादुड़ी की रीड की हड्डी में समस्या होने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। उनके सेहत की जानकारी मिलने पर अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan family)और अभिषेक बच्चन भी भोपाल पहुंच गए हैं।



