Gold- Silver Price Today 22 October 2024: आज सोना- चांदी के दामों में फिर बढोतरी, एक लाख के करीब पहुँचने में है सिल्वर के दाम
Gold- Silver Price Today 22 October 2024: Gold and silver prices increased again today, silver prices are close to reaching one lakh
Gold- Silver Price Today 22 October 2024: त्योहारी सीजन में भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 22 अक्टूबर 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 78 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 97000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं।
इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 78232 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 71661 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 58674 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 45766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 97635 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

