Betul Accident News: सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस घटना की जांच में जुटी
Betul Accident News: Three people died tragically in road accidents, police busy investigating the incident
Betul Accident News: बैतूल जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए तो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सारनी क्षेत्र के सुखाढाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बलदेव परते (35 वर्ष) निवासी बडगीढ़ाना पाढर अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम करिया जा रहा था। ग्राम सुखाढाना के पास अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार बलदेव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। उपचार के दौरान शुक्रवार को घायल बलेदव की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। तेज गति से जा रही अज्ञात बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंदा,दोनों की हुई मौत
मुलताई। बैतूल रोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात मार्ग से जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों को बैतूल की ओर तेज गति से जा रही बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार रात 11. 45 बजे के दरमियान विवेकानंद वार्ड निवासी केतन राउत 22 साल और उज्जवल चौरे 21 साल निवासी हाल निवासी संतरा मंडी ताप्ती वार्ड मूल निवासी ग्राम जूनापानी स्कूटी पर सवार होकर मार्ग से जा रहे थे। बैतूल रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के आगे पुलिया के पास मार्ग से तेज गति से जा रही बस के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार केतन राउत की घटना स्थल पर उज्जवल चौरे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जाता है टक्कर मारने वाली बस इंदौर की ओर जा रही थी। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



