Betul Mandi Bhav 16 October 2024 : आज 16 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, गुरुवार को बंद रहेगी खरीदी

Betul Mandi Bhav 16 October 2024 : Betul Mandi Bhav today 16 October 2024, purchase will be closed on Thursday

Betul Mandi Bhav 16 October 2024 : बुधवार को मंडी में खरीदी हुई।  उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 16 अक्टूबर  2024  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 10 हजार 208 बोरे रही। 3924 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 525 बोरे , मक्का की आवक 5743 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 17 अक्टूबर 2024 को कृषि उपज मंडी में खरीदी कार्य बंद रहेगा।


कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक

कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू और मक्का  की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक नही आई
मंगलवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई। पिछले सोमवार को  मूंग के दाम 7351 से लेकर 7351 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है।  उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों  दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button