World’s poorest family: मध्यप्रदेश में रहता है देश का सबसे गरीब परिवार, सलाना आय देख उड़ जाएंगे आपके होश

World’s poorest family: मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको जानकर सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी हैरान हो गए हैं। मध्य प्रदेश के सागर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक परिवार की सालाना आय ₹2 है। इस परिवार का आय प्रमाण पत्र देखकर हर कोई हैरान रह गया है।इस परिवार का दावा है कि उसके पास सालाना कमाई मात्र 2 रुपए का प्रमाण पत्र मौजूद है, जिसे खुद बंडा के तहसीलदार ने साइन कर जारी किया है।
सागर जिले का रहने वाला है यह परिवार (World’s poorest family)
यह परिवार सागर जिले के बंडा तहसील में एक गांव है घोघरा में रहता हैं। परिवार की मुखिया का नाम बलराम चढ़ार है। बलराम ने आय प्रमाण पत्र के लिए 8 जनवरी को अप्लाई किया था जिसका आय प्रमाण पत्र 2 महीने में बनकर आ गया।
गलती से अंकित हो गया है ₹2 आय
बलराम का कहना हैं की जब उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था तो सालाना आय 40 हजार रुपए लिखवाई थी, लेकिन तहसील के बाबू ने गलती से इसे मात्र 2 रुपए लिख दिया। तहसीलदार ने ध्यान नहीं दिया और ₹2 आय प्रमाण पत्र पर अंकित हो गया।
गलत आय प्रमाण पत्र के वजह से बलराम के परिवार को हो रही है परेशानी
अब तहसीलदार की लापरवाही का खामियाजा गरीब बलराम चढ़ार को भुगतना पड़ रहा है। गलत आय प्रमाण पत्र के वजह से बलराम के बड़े बेटे सौरभ को स्कॉलरशिप नहीं मिलती है। जब विवाह स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करता है गलत आय प्रमाण पत्र के वजह से उसके स्कॉलरशिप आवेदन को खारिज कर दिया जाता है।
बंडा तहसील के मौजूदा तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि घूघरा के बलराम चढ़ार को दो रुपए सालाना आय का प्रमाण पत्र वाला मेरे संज्ञान में आया हैं। अभी के समय के तहसीलदार ने कहा कि जल्दी नया आय प्रमाण पत्र उनका जारी किया जाएगा।
Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन ने जारी की तबादला सूची, जाने ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


