Chhath Puja and Diwali special train: त्यौहार पर स्पेशल ट्रेन की सौगात, इन रेल गाड़ियों में डिब्बे भी बढ़ेंगे, मिलेगी ये सुविधाएं

Chhath Puja and Diwali special train :
Chhath Puja and Diwali special train 

Chhath Puja and Diwali special train : साल के सबसे बड़े त्यौहार की शुरुआत 3 अक्टूबर शारदेय नवरात्रि की शुरुआत के साथ हो जाएगी। छठ पूजा के दौरान बिहार की ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। वहीं दिवाली के समय अपने घर से दूर काम कर रहे लोग लौटते हैं और उन्हें ट्रेन में सुविधाओं का सामना करना पड़ता है। भीड़ के कारण का यात्रियों को सीट तक नहीं मिल पाती। कई बार तो उन्हें यात्रा तक कैंसिल करनी पड़ती है। यात्रियों को होने वाली और सुविधा के चलते सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से त्योहार के दौरान कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, साथ ही 108 ट्रेनों के जनरल डिब्बे में बढ़ोतरी की जाएगी।

रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन (Chhath Puja and Diwali special train )

साल के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने जनरल कोच की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सरकार ने लगभग 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने के लिए कहा है। इसके अलावा कई राज्यों में बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाई जाने के भी आदेश दिए गए हैं।

ट्रेनों में 12,500 कोच मंजूर

केंद्र सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि त्यौहारी सीजन के दौरान 108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाएंगे, साथ ही छठ पूजा दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए है। कोच की संख्या बढ़ने से लगभग 1 करोड लोगों को फायदा मिलेगा।

त्यौहार में मिलेगी राहत

केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक छठ पूजा को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मनाया जाता है। ऐसे में ट्रेन की सीट खाली नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। सरकार द्वारा जनरल कोच में सीट बढ़ने से लाखों लोगों पर हाथ मिलेगी।

Also Read:MP News: राज्य में शिक्षक भर्ती संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए डेट घोषित, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें डिटेल्स

 

Related Articles

Back to top button