Suresh Kumar Kait Biography: मप्र के नए चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत, कहां हुई इनकी शिक्षा, कैसे बनें न्यायाधीश

Suresh Kumar Kait Biography: दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। अभी कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा की है। इसके पहले जस्टिस संजीव सचदेवा मुख्य न्यायाधीश थे।
जानिए कौन हैं मध्य प्रदेश के नए चीफ जस्टिस (Suresh Kumar Kait Biography)
मध्य प्रदेश के नए चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत हैं। सुरेश कुमार हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 24 मई 1963 को हुआ और वह बचपन से ही पढ़ने में बेहद होशियार थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र से मानविकी में ग्रेजुएशन किया है। आपको बता दे की ग्रेजुएशन के पढ़ाई के समय वह NSS में यूनिट लीडर भी चुने गए थे।
1989 में वकील बने
सुरेश कुमार कैत कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट किया। वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र संघ के संयुक्त सचिव भी रहे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर्स में कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1989 में वह वकील के रूप में चुने गए।
परिवार में पहले वकील बने सुरेश कुमार कैत
न्यायमूर्ति कैत अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं जो वकील बने। आपको बता दे सुरेश कुमार यूपीएससी और रेलवे के पैनल वकील रह चुके हैं।2004 में उन्हें केंद्र सरकार के स्थाई वकील के रूप में चुना गया। साल 2013 में सुरेश कुमार कैत स्थाई न्यायाधीश बने। मध्य प्रदेश आने से पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट में थे।
महत्वपूर्ण मामलों कर चुके हैं सुनवाई
जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने जामिया हिंसा और सीएए विरोध जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की है। पूरे देश में सुरेश कुमार कैत का काफी ज्यादा नाम है और वह अपने क्षेत्र में काफी कामयाबी प्राप्त किए हैं।



