MP Electric Bus : मध्यप्रदेश में चलेगी 1500 इलेक्ट्रिक बस, परिवहन कंपनियों का गठन

MP Electric Bus : मध्य प्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अमृत योजना के तहत प्रदेश के 15 शहरों में बस सेवाओं में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक आईटीएमएस उपकरण जैसे जीपीएस, कैमरा और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बसों में महिलाओं के लिए विशेष सुविधा मिलेगी।
राज्य के इन शहरों में स्थापित हो रहा है ई चार्जिंग स्टेशन (MP Electric Bus)
भोपाल इंदौर और जबलपुर में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने के लिए इचार्जिंग स्टेशन को स्थापित किया जा रहा है। अब राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही अन्य जिलों में भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है सरकार
एमपी के 20 शहरों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1505 बसों का संचालन किया जा रहा है। जेएनएनयूआरएम, एफएएमई-1 और अमृत 1.0 जैसी योजनाओं में 1196 शहरी और 309 शेरों से गांव के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के संचालन के लिए सरकार ने परिवहन कंपनियों का गठन किया है।
प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिये इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसके लिये ईव्ही-तरंग नाम से पोर्टल भी विकसित किया गया है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के द्वारा लगातार इलेक्ट्रिक और सीएनजी के द्वारा गाड़ियों के संचालक को बढ़ोतरी दिया जा रहा है। राज्य सरकार की माने तो आने वाले समय में राज्य में अधिकतर गाड़ियां इलेक्ट्रिक से चलेगी।
Also Read:MP News: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, दिवाली से पहले सैलरी बढ़ाएगी मध्य प्रदेश सरकार, इतना होगा इजाफा



