MP Soyabean oil price: मध्यप्रदेश में बढ़ रहे सोयाबीन तेल के दाम, 25 फीसदी तक हुआ इजाफा

MP Soyabean oil price: मध्य प्रदेश में सोयाबीन की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जब से केंद्र सरकार के द्वारा खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गई है तब से तेल के कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में किसान लगातार सोयाबीन और तेल के कीमतों में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार सोयाबीन और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी के समय में सोयाबीन के 5 लीटर वाले पैकेट में ₹125 की बढ़ोतरी हुई है।
बता दे कि केंद्र सरकार के द्वारा 14 सितंबर को खाद्य तेलों के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद तेजी से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। 6 दिनों में बाजार में सोयाबीन तेल के दामों में प्रति किलो 25 रुपए का इजाफा हो गया है। वही ₹500 वाला पैक अब 625 में मिल रहा है।
सोयाबीन तेल के कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की बढ़ी परेशानी (MP Soyabean oil price)
सोयाबीन तेल के कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम जनता की परेशानी भी तेजी से बढ़ रही है। इसके वजह से किचन का बजट बिगड़ गया है। सूत्रों की माने तो अभी सोयाबीन तेल के कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहेगी। सरकार ने जब से आयात शुल्क में बढ़ोतरी की है तब से लगातार सोयाबीन तेल के कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
Also Read:Periods News: जॉब करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, पीरियड्स के समय इतने दिन कि मिलेगी छुट्टी


