KBC 16: इस कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन ने बदल दिया KBC के नियम, जानिए क्यों

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति मोस्ट पॉपुलर शो है। जिसे बड़े पैमाने पर लोग देखते हैं। हर व्यक्ति केबीसी के हॉट सीट पर बैठना चाहता है और अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। करोड़पति बनने की इच्छा लेकर हर साल लाखों की संख्या में लोग केबीसी के लिए पार्टिसिपेंट करते हैं, लेकिन इनमें से कुछ लोग ही शो में पहुंच पाते हैं और हॉट सीट तक जाते हैं।
एक कंटेस्टेंट के लिए अमिताभ बच्चन बदलेंगे नियम (KBC 16)
केबीसी के इतिहास में पहली बार अमिताभ बच्चन 30 साल के त्रिशूल सिंह चौधरी के लिए खेल के नियमों में बदलाव करने वाले हैं। त्रिशूल सिंह झारखंड के रहने वाले हैं और पेशे से वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। त्रिशूल सिंह ने आजीवन अपने जिंदगी में संघर्ष का सामना किया है।
त्रिशूल सिंह की बातें सुन अमिताभ बच्चन का पसीजा दिल
दरअसल, त्रिशूल सिंह ने हॉट सीट पर बैठने के बाद माना कि भले ही वो शो में कॉन्फिडेंस के साथ आए थे, लेकिन गेम शो के कुछ हिस्सों को लेकर वो थोड़ा कन्फ्यूज थे. उनकी ये बात सुनकर, अमिताभ बच्चन का दिल पसीज गया और उन्होंने त्रिशूल को गले लगा लिया. साथ ही उन्होंने त्रिशूल के लिए गेम के कुछ नियमों में बदलाव करने का भी फैसला किया ताकि उनकी मुश्किलें हल हो सकें.
अमिताभ बच्चन ने इस खेल के दौरान त्रिशूल सिंह से खूब सारी बातें की। इस दौरान त्रिशूल सिंह ने मजाक में बिग बी से पूछा कि ” क्या आपने कभी बिन बैग पर बैठकर देखा है? इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि बिन बैग उनके जैसे बड़ी उम्र के लोगों के लिए नहीं है, चाहे वह कितना भी आरामदायक हो। इसको सुनकर त्रिशूल सिंह हंसते हुए कहते हैं आप तो बस 40-45 साल के हैं। यह एपिसोड 16 सितंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।
Also Read:Betul Crime News Today: आधी रात सोनाघाटी पारधी ढाने में बलवा, 11 गिरफ्तार, 7 लोग हुए जख्मी



