मध्यप्रदेश न्यूज़: किसानों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एक झटके में बढ़ा दिए प्याज सोयाबीन और इन चीजों के दाम

मध्यप्रदेश न्यूज़
मध्यप्रदेश न्यूज़

मध्यप्रदेश न्यूज़:  केंद्र सरकार के द्वारा रिफाइन तेल के मूल शुल्क को बढ़ाकर 32.5 परसेंट कर दिया गया है। एमपी सरकार ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इससे मध्य प्रदेश के तेल उत्पादन वाले फसलों की मांग बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार को धन्यवाद कहा है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि” रिफाइंड तेल के मूल शुल्क को 32.5 परसेंट बढ़ाने का सरकार ने फैसला लिया है जिससे हमारे सभी तरह की तेल की फसले जैसे की मूंगफली सरसों और सूरजमुखी की मांग बढ़ेगी”। इन फसलों की मांग बढ़ने से इनके कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मध्यप्रदेश न्यूज़: बेसिक ड्यूटी बढ़ने से सोयाबीन को मिलेगा काफी फायदा

डॉ मोहन यादव ने कहा कि बेसिक ड्यूटी बढ़ने से सोयाबीन फसलों को भी बड़े पैमाने पर लाभ मिलने वाला है। मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादक क्षेत्र में आता है। यहां बड़े पैमाने पर सोयाबीन का उत्पादन होता है ऐसे में यहां के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला किसानों के हित में लिया गया है।

प्याज के निर्यात शुल्क पर मुख्यमंत्री ने कहीं बड़ी बात

प्याज के निर्यात शुल्क घटाया जाने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर प्याज के उत्पादकता को लेकर किसानों को प्रोत्साहन देता है। उन्होंने कहा कि हमारी सिंचाई क्षमता बढ़ाने से प्याज की उत्पादन व्यापक पैमाने पर होती है।

Also Read:MP News: लाडली बहना योजना से नाराज दिखे एमपी के सरकारी कर्मचारी, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्याज पर निर्यात 40 भेज दी होने की वजह से इसके दाम कम होते हैं लेकिन मोदी सरकार के जरिए यह 20% कर दिया है गया है। से बड़े पैमाने पर प्याज का निर्यात होगा जिससे मध्य प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button