MP Teacher housing Scheme: एमपी में टीचरों को मिलेंगे आवास, सरकार ने को तैयारी, जानें पूरी खबर

MP Teacher housing Scheme
MP Teacher housing Scheme

MP Teacher housing Scheme:  अक्सर महिलाओं को नौकरी के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। नौकरी के बाद महिला टीचर को दूर दराज पोस्टिंग मिल जाती है। दूर दराज के इलाकों में पोस्टिंग होने के वजह से महिलाएं अपने परिवार से दूर हो जाती है और कई बार ग्रामीण इलाकों में उन्हें आवास को लेकर भी समस्या होती है। अब मोहन सरकार महिलाओं के इन समस्याओं को दूर करने के लिए आवास की व्यवस्था करेंगे।

शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला शिक्षकों के लिए फ्लैट बनाया जाएगा। हर जिले में 5 एकड़ खाली जमीन में इसका निर्माण किया जाएगा और इसके लिए सरकार ने जानकारी मांगी है। यहां सौ सौ शिक्षकों के लिए बहु मंजिला इमारत तैयार होगी। अब बता दे कि यह पहला ऐसा मौका है जब राज्य की महिला शिक्षकों के लिए आवास तैयार किया जा रहा है।

PWD ने जारी किए निर्देश, 7 दिन में दें ये जानकारी (MP Teacher housing Scheme)

लोक शिक्षण संचालनालय ने इसके संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 7 दिनों में इसकी जानकारी मांगी गई है। आवास न होने की वजह से महिला शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मध्य प्रदेश में 94000 सरकारी स्कूल है और इसमें लगभग 100000 से भी अधिक महिला शिक्षक है। ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में 25000 से अधिक महिला शिक्षक पढ़ाती हैं। इन महिला टीचरों को आवास की सुविधा दी जाएगी।

तीन से पांच एकड़ जमीन की जरूरत (MP Teacher housing Scheme)

बहुमंजिला इमारतें तैयार की जाएगी। जहां शिक्षकों को फ्लैट दिए जाएंगे। इमारत बनाने के लिए तीन से पांच एकड़ जमीन की जरूरत होगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को ऐसी जगहें चिन्हित करनी हैं। यह आवासीय क्षेत्र में होनी चाहिए वहीं परिवहन सुविधा यहां से आसान होना चाहिए।

Also Read:MP News: एमपी में बेटियों के माता-पिता को मिलेगी पेंशन, सरकार ने शुरू की नई योजना, जानिए विस्तार से

Related Articles

Back to top button