Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन लोगों को भी मिलेगा पैसा, जानिए विस्तार से

Pradhan Mantri Awas Yojana
Pradhan Mantri Awas Yojana

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए सरकार पैसे देती है। हर इंसान का सपना होता है वह अपने लिए घर बनाए लेकिन घर बनाना हर इंसान के बस की बात नहीं होती क्योंकि आज के समय में महंगाई काफी बढ़ गई है। ऐसे में आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा कर अपना घर बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम और शर्तों में कुछ बदलाव किया गया है। अब इस योजना के लिए पत्र ग्रामीणों की कई स्तर पर जांच की जाएगी और सभी ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में बैठक होगी जिसमें पात्र ग्रामीणों का चयन होगा। अपात्र का चयन करने पर सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए सीडीओ नेहा बंधु ने बताया कि अपात्र इस योजना का लाभ नहीं ले पाएं, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता शर्तों में बदलाव किया गया है। अपात्र इस योजना का लाभ न ले पाएं, इसके लिए आवेदनों की कई स्तर पर जांच होगी।

अब ये भी होंगे अपात्र (Pradhan Mantri Awas Yojana)

पहले आवेदक के पास दुपहिया वाहन और फ्रिज होने के अलावा परिवार के किसी सदस्य की मासिक आय 10 हजार होने पर उसे अपात्र माना जाता था। अब तीन-चार पहिया वाहन वाले व्यक्ति और परिवार के किसी एक व्यक्ति की मासिक आय 15,000 रुपये या इससे अधिक होने पर उसे अपात्र माना जायेगा।

Also Read:MP News: एमपी में बेटियों के माता-पिता को मिलेगी पेंशन, सरकार ने शुरू की नई योजना, जानिए विस्तार से

उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा बैठक आयोजित की जाएंगी, जिसमें ग्रामीणों को योजना के संशोधित मानक और सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक गांव में एक रजिस्टर रखा जाएगा। इस रजिस्टर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन-2024 रजिस्टर कहा जाएगा। चयन से जुड़ीं सभी जानकारियां इस रजिस्टर में दर्ज की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button