Sarsi Island: मालदीव के तर्ज पर बनकर तैयार होगा मध्य प्रदेश का यह टापू, पर्यटको को मिलेगी तमाम सुविधाएं

 

Sarsi Island
Sarsi Island

Sarsi Island: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार के द्वारा लगातार पर्यटन क्षेत्र में विस्तार का कार्य किया जा रहा है। मैहर और शहडोल जिले की सीमा पर स्थित सरसी टापू इस बात का उदाहरण है कि मध्य प्रदेश में लगातार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस टापू को हनुमंतिया के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां पर रिजॉर्ट निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रविवार को किसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरसी टापू मध्य प्रदेश का नया पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा।

 

मालदीव के तर्ज पर बनेगा यह टापू (Sarsi Island)

मैहर-शहडोल जिले की सीमा पर स्थित सरसी टापू में पर्यटन की आसीम संभावनाएं है। इस टापू पर आसपास के जिले के लोग वीकेंड पर बड़ी संख्या में छुट्टियां मनाने आते हैं। इसे मालदीव के तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मालदीव के तर्ज पर डेवलप करने का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।

सरसी आइलैंड पहुंचने का रास्ता

बाणसागर डैम में स्थित सरसी आईलैंड शहडोल जिले के ब्योहारी स्टेशन से 25-30 और मैहर के रामनगर से 28 किमी दूर स्थित है। मैहर स्टेशन से यह टापू 45 किलोमीटर दूर है। पानी से घिरे इस टापू पर पर्यटकों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। रामनगर से यहां बोट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। करोडो रुपए खर्च करके यहां पर एक लग्जरी रिसॉर्ट की तैयार कराया जा रहा है जो अक्टूबर के महीने तक तैयार हो जाएगा।

बांधवगढ़, खजुराहो और पन्ना से पहुंच रहे पर्यटक

आपको बता दे की सरसी आयरलैंड से थोड़ी दूरी पर प्राचीन मार्कंडेय आश्रम है और इसके साथ ही मैंहर स्थित मां शारदा धाम मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी, कामतानाथ धाम चित्रकूट, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, संजय टाइगर रिजर्व पार्क, पन्ना नेशनल पार्क और खजुराहो आने वाले पर्यटक भी सरसी आईलैंड आसानी से पहुंच सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सभी पर्यटन स्थलों पर तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि टूरिस्ट को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

Also Read:Military Power News: एक ऐसा देश जहां की सेना का एक भी जवान अब तक युद्ध में नही हुआ शहीद

By हरिभूमि via Dailyhunt

Related Articles

Back to top button