MP Train Canceled: मध्यप्रदेश में चलने वाली ये प्रमुख ट्रेन हुई रद्द, 10 दिन तक होगी असुविधा

MP Train Canceled
MP Train Canceled

MP Train Canceled:  मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों से गुजरने वाली 8 रेल गाड़ियों को 10 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। इन गाड़ियों के रद्द होने से संबंधित स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यदि आप इन 10 दिनों में यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इन रेल गाड़ियों के बारे में जान लेना चाहिए और सोच समझकर यात्रा प्लान करनी चाहिए।

रेलवे द्वारा बताया गया है कि मध्य पश्चिम रेलवे जोन के जबलपुर मंडल अंतर्गत आने वाले सतना स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसके कारण 17 सितंबर से 27 सितंबर तक 10 रेल गाड़ियां कैंसिल रहेगी।

इन शहरों से गुजरने वाली ट्रेन हुई रद्द  (MP Train Canceled)

> ट्रेन नंबर 22174 जबलपुर-चांदा फोर्ड एक्सप्रेस 17, 19, 20, 24, 26, 27 सितंबर, 2024 को कैंसिल रहेगी।

>ट्रेन नंबर 22173 चांदा फोर्ड-जबलपुर एक्सप्रेस 17, 19, 20, 24, 26, 27 सितंबर, 2024 को रद्द रहेगी।

>ट्रेन नंबर 20827 संतरागाछी जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस 19 सितंबर, 2024 को रद्द रहेगी।

>ट्रेन नंबर 20828 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस 18 सितंबर, 2024 को रद्द कर दी गई है।

>ट्रेन नंबर 11753 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 19, 22, 24, 26 सितंबर, 2024 को रद्द रहेगी।

>ट्रेन नंबर 11754 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25 सितंबर, 2024 को कैंसिल रहेगी।

>ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस 18, 20, 23, 25 सितंबर, 2024 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस 19, 21, 24, 26 सितंबर, 2024 को रद्द कर दी गई।

Also Read:Betul News Today: कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचकर 50 लाख जीतकर अपने शिक्षण संस्थान सृष्टि कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे बंटी वाडिवा

 

Related Articles

Back to top button