Betul News: नदी में बही टवेरा गाड़ी मिली, चालक लापता, चल रहा रेस्क्यू | देखें वीडियो

Betul News
Betul News

Betul News: मोहदा थाना क्षेत्र के ग्राम खांडू नदी में टवेरा वाहन सहित एक युवक बाढ़ में बह गया था। घटना के 6 दिन बाद बाढ़ में बही टवेरा गाड़ी नदी में मिली हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से टवेरा वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। नदी गहरी होने और बहाव तेज होने से गाड़ी को बाहर निकालने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

रस्सी की सहायता से गाड़ी को नदी से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। रास्ता नहीं होने मौके पर क्रेन नहीं पहुंचने के कारण गाड़ी को नदी से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। गाड़ी का पता तो लग गया है, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला है। गाड़ी के बाहर आने के बाद ही युवक का कुछ पता चल पाएगा। मौके पर एसडीआरएफ के साथ-साथ पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button