Madhya Railway Special Train: मध्य रेलवे द्वारा दीपावली और छठ त्योहारों पर 96 विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी, यात्रियों को आवाजाही में होगी सुविधा
Madhya Railway Special Train: Central Railway will run 96 special trains on Diwali and Chhath festivals, passengers will get convenience in movement

Madhya Railway Special Train: आगामी त्यौहारी सीजन हेतु यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए, रेलवे ने दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 96 त्यौहार विशेष ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। बुकिंग 6 सितंबर 2024 से आरंभ होगी।
एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष (42 सेवाएं)
01143 दैनिक विशेष दिनांक 22.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। (21 सेवा) 01144 दैनिक विशेष दिनांक 23.10.2024 से 12.11.2024 तक प्रतिदिन 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा। संरचना: 2 वतमुकुलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। (18 आईसीएफ कोच)
सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल (8 सेवाएं)
01145 साप्ताहिक विशेष दिनांक 21.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। (4 सेवा)
01146 साप्ताहिक इसहेश दिनांक 23.10.2024 से 13.11.2024 तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, देवरिया सदर, गया, कोडरमा, एनएससी बोस जे गोमो, धनबाद और कुलटी ।संरचना: 2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। (18 आईसीएफ कोच) शामिल है।
सीएसएमटी-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (42 सेवाएं)
01079 साप्ताहिक विशेष दिनांक 22.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रतिदिन 22.30 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (21 सेवा) 01080 साप्ताहिक विशेष दिनांक 24.10.2024 से 13.11.2024 तक प्रतिदिन 14.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। (21 सेवा) ठहराव: दादर, थाने, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद।
संरचना: 2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।(18 आईसीएफ कोच)
एलटीटी-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल (4 सेवाएं)
01107 साप्ताहिक विशेष मंगलवार दिनांक 29.10.2024 और 05.11.2024 को 20.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05.00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। (2 सेवा)
01108 साप्ताहिक विशेष गुरुवार दिनांक 31.10.2024 और 07.11.2024 को 15.50 बजे संतरागाछी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। (2 यात्राएं)
ठहराव : ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर। संरचना: 1 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, 3 वातानुकूलित -II टियर, 15 वातानुकूलित -III टियर, 1 पेंट्री कार और 2 जेनरेटर वैन (22 एलएचबी कोच)।
आरक्षण: त्यौहार विशेष ट्रेन संख्या 01143, 01145, 01079 और 01107 की यात्राओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 06.09.2024 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर आरंभ होगी । उक्त विशेष ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएँ।

