Mukhyamantri Teerth Darshan Yatra: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए 14 सितंबर से शुरू होगी ट्रेनें, जाने कौन से जिले से कब जाएगी ट्रेन
Mukhyamantri Teerth Darshan Yatra: Trains will start from September 14 for Chief Minister Teerth Darshan, know from which district and when the train will leave
Mukhyamantri Teerth Darshan Yatra: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 14 सितंबर 2024 से ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। यह ट्रेनें 26 फरवरी 2025 तक चलेगी। इस दौरान वृद्ध जनों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। जिसमें राम मंदिर अयोध्या, द्वारकाधीश, जगन्नाथ पुरी, शिर्डी साईं बाबा, रामेश्वरम, काशी, अमृतसर, मां कामाख्या मंदिर सहित कई तीर्थ स्थल शामिल है। इस अवधि में 15000 से अधिक वृद्ध जनों को तीर्थ दर्शन यात्रा का लाभ दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पहली ट्रेन 14 सितंबर 2024 को उज्जैन वाराणसी अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में उज्जैन जिले के 300 सीहोर जिले के 200 और विदिशा के 279 श्रद्धालु शामिल रहेंगे। दूसरी ट्रेन 21 सितंबर को रामेश्वरम के लिए रवाना होगी जिसमें इंदौर से 300 उज्जैन से 200 सीहोर से 279 तीर्थ दर्शन यात्री रवाना होंगे। 13 अक्टूबर ट्रेन उज्जैन से चलेगी जिसमें सीहोर और शाजापुर के तीर्थयात्री शामिल होंगे। 21 अक्टूबर को ट्रेन इंदौर से चलेगी जिसमें शिवपुरी और उज्जैन जिले के यात्री सम्मिलित होंगे। 5 नवंबर को ट्रेन चलेगी जिसमें विदिशा और सागर, दमोह के यात्री शामिल होंगे। 13 नवंबर को रामेश्वरम के लिए ट्रेन चलेगी जिसमें सीहोर नर्मदा पुरम के यात्री शामिल रहेंगे। 21 नवंबर को चलने वाली ट्रेन द्वारकाधीश के लिए रवाना होगी जिसमें सतना, दमोह जिले के तीर्थ यात्री शामिल रहेंगे। 29 नवंबर को तीर्थ यात्री ट्रेन वाराणसी अयोध्या के लिए रवाना होगी जिसमें दमोह मेहर और सतना जिले की यात्री शामिल रहेंगे। 7 दिसंबर को द्वारका देश के लिए ट्रेन रवाना होगी जिसमें दमोह सागर की तीर्थ यात्री शामिल होंगे। 15 दिसंबर को ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना होगी जिसमें कटनी, जबलपुर के यात्री शामिल होंगे। 23 दिसंबर को ट्रेन ट्रेन जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगी जिसमें खंडवा जिले और नरसिंहपुर के अलावा जबलपुर जिले के यात्री शामिल होंगे।बैतूल जिले वासियों के इस तिथि में चलेगी ट्रेन
31 दिसंबर 2024 को बैतूल से 279 यात्री मां कामाख्या तीर्थ स्थल के लिए रवाना होंगे इसमें विदिशा से 300 मुंह से 200 यात्री शामिल रहेंगे। 8 जनवरी को एक ट्रेन रवाना होगी जिसमें सिवनी जिले से 279 छिंदवाड़ा जिले से 300 और बैतूल जिले से 200 यात्री रवाना होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से भी अलग-अलग तिथियां में तीर्थ दर्शन ट्रेन चली जाएगी।



