MP Board Time Table 2025: एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी

MP Board Time Table 2025: MP Board released the time table for class 10th and 12th board exams

MP Board Time Table 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में मंगलवार को हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से और कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 25 मार्च के बीच संपन्न की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक संपन्न होगी। विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मंडल ने यह जारी किए गए निर्देश
सर्वसबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।

नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उनके विद्यालय में दिनांक 10 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क स्थापित रखा जावे। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात. 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 8:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें। मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है, किन्तु संचार माध्यमों से संसूचित करेगा।

Related Articles

Back to top button