Indian Railway News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई, महाराष्ट्र में 956 करोड़ रू की कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास

Indian Railway News: PM Narendra Modi laid the foundation stone of several railway projects worth Rs 956 crore in Mumbai, Maharashtra

Indian Railway News: प्रधानमंत्री ने  कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग और तुर्भे में गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर  दो नए प्लेटफार्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर विस्तारित प्लेटफार्म नंबर 10 एवं 11का  राष्ट्र को समर्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जुलाई को मुंबई, महाराष्ट्र में,  कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग और  तुर्भे में गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का शिलान्यास और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर नए प्लेटफॉर्मो और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के 10 एवं 11 नंबर के विस्तारित प्लेटफॉर्म का राष्ट्र को समर्पण किया।
श्री रमेश बैस, महाराष्ट्र के  राज्यपाल,  एकनाथ शिंदे,  मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र,  पीयूष गोयल,  केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, रामदास अठावले,  केंद्रीय सामाजिक  न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री,  देवेन्द्र फड़णवीस, महाराष्ट्र के  उपमुख्यमंत्री,  अजीत पवार, महाराष्ट्र के  उपमुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
परियोजनावार विवरण
*कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग का शिलान्यास*
*परियोजना लागत – 813 करोड़ रुपये*
कल्याण रेलवे स्टेशन मुंबई क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है।
* कल्याण यार्ड रिमॉडलिंग लंबी दूरी और उपनगरीय यातायात को अलग करने में मदद करेगा।
* गुड्स यार्ड के सुदृढ़ीकरण से दक्षता में सुधार होगा।
* प्रतिदिन  लाखों यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान होगी।
* रीमॉडलिंग से अधिक ट्रेनों को संचालन के लिए यार्ड की क्षमता में वृद्धि होगी, भीड़भाड़ कम होगी और ट्रेनों के समयपालन में सुधार होगा।
तुर्भे में गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का शिलायन्स
*परियोजना लागत – 26.80 करोड़ रुपये*
यह परियोजना 32,628 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली है। इस परियोजना से बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया जाएगा जिसमें 180 मीटर तक ब्लास्ट साइडिंग लाइन का विस्तार, न्यू हाफ रेक लेंथ  हैंडलिंग लाइन का प्रावधान, कंक्रीट रेल लेवल आइलैंड प्लेटफार्म, कंक्रीट एप्रोच रोड और लगभग 9,788 वर्ग फुट पक्की स्टैकिंग क्षेत्र का प्रावधान शामिल होगा। 
लाभ 
* स्थानीय लोगों को रोजगार के अतिरिक्त अवसर
* माल ढुलाई से राजस्व में वृद्धि।
* मुंबई के विकास को पूरा करने के लिए सीमेंट और अन्य वस्तुओं के आवागमन के लिए एक अतिरिक्त टर्मिनल।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर नए प्लेटफार्म का राष्ट्र को समर्पण
प्रोजेक्ट लागत- 64 करोड़ रुपये यह परियोजना हाल ही में पूरी हुई है। इसमें 600 मीटर का प्लेटफार्म वाशऐबल एप्रन कवर शेड  के साथ बनाया गया  है। 6 मीटर चौड़ा विस्तारित फुट ओवर ब्रिज को भी विस्तारित किया गया है।
लाभ :
* लंबे प्लेटफार्म पर  लंबी ट्रेनों  का समायोजन किया जा सकेगा तथा स्टेशन की यात्री वहन क्षमता में सुधार होगा।
* विस्तारित प्लेटफार्म यात्रियों को चढ़ने और उतरने के लिए अधिक जगह प्रदान करते हैं, जिससे भीड़ कम होने से लोगों के आवागमन में सुधार होगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर विस्तारित प्लेटफार्म नंबर 10 और 11 का राष्ट्र को समर्पण
प्रोजेक्ट लागत- 52 करोड़ रुपये यह परियोजना जून 2024 में पूरी हुई है इसमें 382 मीटर का विस्तारित प्लेटफार्म का कवर शेड और वाशऐबल एप्रन  सहित विस्तार किया गया है।
लाभ :
* 24 डिब्बों तक की ट्रेनों के परिचालन से अधिक यात्री वहन में सुविधा  होगी।
* विस्तारित प्लेटफार्म यात्रियों को चढ़ने और  उतरने के लिए अधिक जगह प्रदान करते हैं, जिससे भीड़ कम होती है और यात्रियों के प्रवाह में सुधार होता है।

Related Articles

Back to top button