SIM Port News: महंगे रिचार्ज होने के बाद बीएसएनल कि शरण में जा रहे उपभोक्ता, निजी टेलीकॉम कंपनियों में मचा हड़कंप

SIM Port News: Consumers are turning to BSNL after expensive recharges, private telecom companies are in a tizzy

SIM Port News: बैतूल निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लॉन में भारी बढ़ोत्तरी की है। रिचार्ज प्लॉन में बढ़ोत्तरी के बाद महंगे रिचार्ज से लोगों की जेब ढीली हो रही है। अब लोगों ने सोशल मीडिया पर के माध्यम से महंगे को लेकर अपनी भड़ास निकाल रहे है। सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड चल रहा है कि महंगाई से मुक्ति पाओ बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराओ। जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई से निजी कंपनी जीओ, एयरटेल और वोडाफोन, आयडिया ने अपने रिचार्ज प्लान में 10 से 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। अब रिचार्ज करना लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है। निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लॉनों में बढ़ोत्तरी तो कर दी, लेकिन सरकारी कंपनी बीएसएनएल द्वारा अभी भी सस्ते दाम में रिचार्ज प्लॉन उपलब्ध कराए जा रहे है। अब उपभोक्ता निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लॉन को लेकर काफी गुस्से में नजर आ रहे है। उपभोक्ता लोगों से अपील करने लगे है कि निजी कंपनियों का साथ छोड़कर बीएसएनएल में सिम पोर्ट कर महंगाई से निजात पाओ। जबसे रिचार्ज प्लॉन बड़े है, सोशल मीडिया पर बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराने में खूब मैसेज किए जा रहे है। एक उपभोक्ता ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि घर वापसी का समय आ गया है। निजी कंपनियों के बजाय बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराए। बीएसएनएल उपभोक्ता नवनीत शर्मा ने लिखा कि रिचार्ज की बढ़ती कीमत से मुक्ति पाए, अपना नंबर बीएसएनएल में आज ही पोर्ट कराए। ऐसे मैसेज पर उपभोक्ता खूब कमेंट्स कर रहे है।

प्रतिदिन 200 से अधिक सिम हो रही बीएसएनएल में पोर्ट
जबसे निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लॉन बढ़ाए है, तबसे सरकारी कंपनी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में इजाफा होने लगा है। बीएसएनएल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबसे निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लॉन बढ़ाए है, तबसे सिम पोर्ट कराने के लिए उपभोक्ता बीएसएनएल ऑफिस में सबसे अधिक पहुंच रहे है। बीएसएनएल के कर्मचारी राजीव कश्यप ने बताया कि जब निजी कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे, तब बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराने के लिए बड़ी मुश्किल से 10 से 15 लोग प्रतिदिन पहुंचते थे, लेकिन जबसे निजी कंपनियों ने दाम बढ़ाए है, तबसे बीएसएनएल कार्यालय सिम पोर्ट कराने के लिए 200 से अधिक लोग प्रतिदिन पहुंच रहे है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब लोगों का बीएसएनएल के प्रति रूझान बढ़ गया है। 
बैतूल में लाईव है बीएसएनएल की 4-जी सेवा
बीएसएनएल ने लगभग एक महीने पहले बैतूल में अपनी 4-जी सेवा लाईव की है। जल्द ही कंपनी गांव-गांव तक अपनी 4-जी सेवा को पहुंचाने का काम कर रही है। 4-जी सेवा की शुरूआत हो जाने से बीएसएनएल उपभोक्तओं का तेज इंटरनेट स्पीड का लाभ भी मिलेगा। हालांकि अभी 4-जी की टेस्टिंग चल रही है, इसलिए 4-जी की स्पीड मिलने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। संभावना है कि अगस्त आखरी महीने तक जिले के कई क्षेत्रों में बीएसएनएल की 4-जी सेवा शुरू हो जाएगी। 

Related Articles

Back to top button