IMD Alert Today: मध्य प्रदेश के इन जिले अतिभारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में एक घंटे में हुई डेढ़ इंच बारिश

IMD Alert Today: Alert of very heavy rain in these districts of Madhya Pradesh, one and a half inch rain occurred in Betul in one hour

IMD Alert Today: मौसम विभाग भोपाल में मध्य प्रदेश के जिलों में होती भारी बारिश का अलर्ट जारी किए हैं। अगले 24 घंटो के दौरान मप्र के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, बैतूल, हरदा, अलिराजपुर, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर छिंदवाड़ा, पांढुरना, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजगढ़, नर्मदापुरम, शाजापुर, अगरमालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंह, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सौथी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों में गरज चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। 
बैतूल में एक घंटे में डेढ़ इंच बारिश दर्ज
बैतूल में जबसे मानसून ने दस्तक दी, तबसे अब तक तेज बारिश नहीं हो पाई थी, लेकिन अब मानसून मूड में आ गया है। सोमवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में मानसून की झमाझम बारिश हुई। बारिश से पूरा जिला तरबतर हो गया। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। फसलों को भी फायदा होगा। किसान इसी तरह से बारिश का इंतजार कर रहे थे। सोमवार सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होना शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक तेज बारिश होने से सड़कों से पानी बहने लग गया। कई जगह सड़कों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। तेज बारिश से फसलों को भी फायदा होगा। यह बारिश फसलों के लिए अमृत समान है। किसान इसी तरह झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से मौसम में भी ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। अच्छी बारिश होने के बाद फसलों की भी तेजी से ग्रोथ होने लगेगी। कम पानी के कारण फसल की अच्छी ग्रोथ नहीं हो पाई थी। किसान चिंतित थे, लेकिन सोमवार को बरसे बादलों के कारण किसानों के चेहरे खिल गए है। बैतूल मुख्यालय पर एक घंटे में 42.4 मिमी यानी डेढ़ इंच बारिश हुई है।

Related Articles

Back to top button