Pradhan Mantri Fasal Bima 2024: खरीफ़ फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा शुरू, जाने बीमा करने की अंतिम तिथि

Pradhan Mantri Fasal Bima 2024: Pradhan Mantri Fasal Bima started for Kharif crop, know the last date for insurance.

Pradhanmantri Fasal Bima 2024: बैतूल जिले में खरीफ फसल का बीमा 1 जुलाई से शुरू हो गया है जिसमें फसल बीमा सप्ताह 1 जुलाई 7 जुलाई तक चलेगा। जिसमें कृषि और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस बीमा कंपनी द्वारा कृषक संपर्क कर किया जा रहा है।इसके साथ ही सभी तहसीलों में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है एवं कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवा कर जोखिमों एवं फसल बीमा के हित लाभ के बारे जागरूक किया जा रहा है।आपके द्वारा बताया कि खरीफ मैं प्रमुख फसलों के लिए प्रीमियम राशि के लिए कृषक द्वारा दिए प्रीमियम राशि सोयाबीन के लिए ₹800 प्रति हेक्टेयर, मक्का के लिए 720 रुपए प्रति हेक्टेयर, धान संचित के लिए 740 रुपए, धान असिंचित 620 रुपए प्रति हेक्टेयर, अरहर के लिए ₹700 प्रति हेक्टेयर हैं। जो की पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित फसले हैं। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने की इच्छुक गैर ऋणी किसान निकटतम बैंक शाखा /सहकारी समिति/ अधिकृत चैनल एवं जन सेवा केंद्र (सीएससी) एवं कृषक स्वयं राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। गैर ऋणी कृषक को बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुक फसल बुवाई प्रमाण पत्र आधार कार्ड बही एवं बटाईदार किसान या किराए पर ली गई भूमि के लिए मलिक के साथ अनुबंध समझौता या किराया पट्टा होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button