New Recharge Plan: जियो, एयरटेल और वीआई के रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी के बाद जाने कौन सी कंपनी का है सस्ता रिचार्ज

New Recharge Plan: After the increase in recharge plans of Jio, Airtel and VI, know which company has cheaper recharge

New Recharge Plan: भारत की तीन दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है। उपभोक्ता यही जानना चाहते हैं कि इन तीनों कंपनियों में सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान किस कंपनी का है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, दूसरी सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (VI) ने 10 से 25% रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है। यह नए रिचार्ज प्लान 3 जुलाई 2024 लागू होंगे। 
3 जुलाई से पहले कर सकते है रिचार्ज
टेलीकॉम कंपनीयो ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है। अगर आप अपने कुछ पैसे बचाना चाहते हैं तो 3 जुलाई 2024 के पहले रिचार्ज करें। इस तिथि के पहले रिचार्ज करने पर आपको पुराने दाम पर रिचार्ज का लाभ मिलेगा। आप एक लंबी वैधता वाला प्लान चुन सकते है। 
5जी अनलिमिटेड बंद
रिलायंस जियो और एयरटेल यह दो कंपनियां 5G सेवा दे रही है। यह अनलिमिटेड 5G सेवा अब बंद हो जाएगी। आपको उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 5G का लाभ नहीं मिलेगा। वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अभी 5G सेवा प्रारंभ नहीं की है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल अभी 3G सेवा पर अटकी है। 

Related Articles

Back to top button