Betul Crime News Today: आधी रात अपराधियों के घर पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप
Betul Crime News Today: Police reached the house of criminals at midnight, created commotion
Betul Crime News Today: बैतूल रात के समय अचानक पुलिस ने अपराधियों के घर दस्तक दी। पुलिस को देख अपराधियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश अनुसार 15 जून की रात को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रात्रि काम्बिंग गश्त की। इस दौरान पुलिस ने फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया और जिला बदर किए गए बदमाशों को चेक किया गया। अचानक आधी रात में पुलिस को देखते हुए अपराधियों में हड़कंप मच गया।- यह भी पढ़े:- MP Weather Alert Today: अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में होगी झमाझम बारिश
पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया और एएसपी कमला जोशी ने खुद काम्बिंग गश्त की। इस दौरान पुलिस ने 36 स्थाई वारंट,31 गिरफ्तारी वारंट और 11 अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा और 6 जिला बदर आरोपियों के घर जाकर दबिश देकर उन्हें चेक किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह काम्बिंग गश्त सभी थाना क्षेत्रों में समय-समय पर काम्बिंग गश्त कर अपराधियों को चेक किया जाता है।



