Betul Mandi Bhav 14 June 2024 : आज 14 जून 2024 के बैतूल मंडी भाव, उपज की आवक में आई कमी
Betul Mandi Bhav 14 June 2024 : Betul Mandi Bhav today 14 June 2024, decrease in the arrival of produce
Betul Mandi Bhav 14 June 2024 : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 14 जून 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 655 बोरे रही। 5470 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1599 बोरे , मक्का की आवक 306 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

