Betul Mpeb News: बिजली विभाग का कारनामा, किसान के खेत में लगा दिया लकड़ी का पोल झूलते तार से कभी भी हादसा होने का बना है खतरा

Betul MPEB News: The feat of the electricity department, a wooden pole was installed in the farmer's field, there is a danger of an accident anytime due to the hanging wire

Betul MPEB News: बैतूल में विद्युत वितरण कंपनी का नया कारनामा देखने को मिला है। किसान के खेत से विद्युत तार झूल रहे थे। यहां झूलते तारों में लकड़ी का पोल खड़ा कर दिया है। विद्युत वितरण कंपनी के इस कारनामे से हर कोई हैरत में है। कंपनी की लापरवाही किसी भी बड़े हादसे को आमंत्रण दे सकती है। विद्युत वितरण कंपनी किसानों और अन्य घरेलू कनेक्शन उपभोक्ताओं से भारी भरकम बिल वसूल करती है, लेकिन जब बिजली व्यवस्था में सुधार और शिकायत की बात आती है तो अधिकारियों द्वारा आंख, कान सब बंद कर देते है। कई बार किसान ने झूलते विद्युत तारों को लेकर बिजली विभाग में शिकायत की, लेकिन किसी ने किसान की शिकायत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभातपट्टन विकासखंड के ग्राम सहनगांव निवासी देवराव माथनकर के खेत में विद्युत तार झूल रहे थे। तार इतने अधिक नीचे तक आ गए थे कि किसी भी व्यक्ति के टकराने का खतरा था। खेती के समय तार झूलने से हल भी नहीं चला पाते है। विद्युत वितरण कंपनी ने विद्युत पोल लगाने की जगह लकड़ी का पोल लगा दिया। यह लकड़ी का पोल कभी भी नीचे गिर सकता है और हादसा हो सकता है। विद्युत वितरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि आए दिनों आग लगने सहित अन्य घटनाएं सामने आती है। झूलते तारों के कारण चिंगारी से किसानों के खेतों में आग लग जाती और फसल जलने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। 
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
विद्युत पोल की जगह लकड़ी का पोल लगाए जाने की स्थिति में कभी भी हादसा हो सकता है। किसान का कहना है कि खेती करते समय हमेशा डर बना रहता है कि कई तार उनके ऊपर न गिर जाए। लकड़ी का पोल विद्युत तारों को नहीं झेल सकता। बारिश होने की स्थिति में लकड़ी के सहारे खेत में करंट फैलने का खतरा भी बना है। अभी बारिश होने की स्थिति में किसान बोवनी कार्य प्रारंभ कर देंगे। इस खतरे के कारण किसान को खेत में बोवनी करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसान ने विद्युत वितरण कंपनी के इस कारनामें को सोशल मीडिया पर भी डाला है। सोशल मीडिया पर किसान विद्युत वितरण कंपनी के इस कारनामे को लेकर खूब भड़ास निकाल रहे है। 
इनका कहना…
किसान के खेत में तार झूल रहे थे, यह सही बात है, लेकिन हमने लकड़ी का पोल नहीं लगाया है। जल्द ही झूलते तारों को सही किया जाएगा। 
एस यादव, उपमहाप्रबंधक, मुलताई

Related Articles

Back to top button