Mp Weather News: मप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने बैतूल में कैसे रहेगा मौसम
MP Weather News: Rain alert in many districts of MP, know how the weather will be in Betul
Mp Weather News: बैतूल सोमवार शाम से जिले में आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। इधर मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद मौसम में बदलाव आया और सोमवार शाम से गरज चमक और तेज आंधी के साथ लगभग एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली थी। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया कि आने वाले 7 जून तक बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में और गिरावट आ सकती है।
बताया गया कि दक्षिण, पश्चिमी मानसून एवं मध्य अरब सागर कर्नाटक क्षेत्र के कुछ हिस्से में एक नया सिस्टम बना है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मानसून की बात करें तो 15 से 20 जून तक बैतूल में मानसून की बारिश हो सकती है। मानसून की बारिश होने पर किसान बोवनी कार्य प्रारंभ कर देंगे।




