Betul Bjp News Today : मतदान के दिन चार राउंड के बाद टेबल छोड़ देंगे कांग्रेस के एजेंट, लेकिन हमें लास्ट तक डटे रहना है: बबला शुक्ला

Bjp News Today: On the day of voting, Congress agents will leave the table after four rounds, but we have to stand firm till the end: Babla Shukla

Bjp News Today : बैतूल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक परिश्रम के बूते इस लोकसभा चुनाव में हम जीत का रिकॉर्ड कायम करने वालें है। मुझे विश्वास है कि मतगणना के पहले राउंड से ही जीत का बड़ा आंकड़ा सामने आएगा और तीन चार राउंड होते-होते हमारी लीड इतनी बड़ी हो जाएगी कि कांग्रेस के एजेंट टेबल छोड़कर घर चले जाएंगे। लेकिन फिर भी हमारे मतगणना एजेंटों को अंतिम राउंड तक अपने टेबल पर डटे रहना है। यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने रविवार को अपराह्न भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में पार्टी के मतगणना अभिकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के अलावा सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी दुर्गादास उइके, सभी विधानसभाओं के विधानसभा संयोजक, पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मतगणना अभिकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है लेकिन एक एजेंट का काम है कि निर्वाचन का सर्टिफिकेट मिलने तक अपने को मिली जिम्मेदारी पर पूरी तरह से मुस्तैद रहे। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना अभिकर्ता सुबह 6ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने मतगणना अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते हम जिले में ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर है। अब जीत का यह आंकड़ा क्या होगा यह आप सभी मतगणना अभिकर्ता ही 4 जून को लेकर आएंगे। अतः मतगणना का काम बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इसे पूरी लगन और गंभीरता के साथ पूरा करना है।

शुभंकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज कराएंगे: सांसद डीडी उइके
मतगणना अभिकर्ताओं के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने कहा कि बैतूल के हमारे जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला पार्टी के शुभंकर हैं। इनके चमत्कारिक नेतृत्व में हमने पिछले विधानसभा चुनाव में पांचो ही सीटें जीती हैं। लोकसभा चुनाव में भी भाई बबला शुक्ला के दमदार नेतृत्व में हम जीत का नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। सांसद श्री उईके ने आगे कहा कि जिस परिवार का मुखिया दमदार होता है उस परिवार की मोहल्ले में अलग ही वजनदारी होती है। बैतूल में भाजपा परिवार के मुखिया जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की दमदारी के चलते बैतूल जिले में पार्टी की वजनदारी लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रण से पार्टी को विजय बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति में कृतज्ञ हूं। यह चुनाव देश की दिशा दशा तय करने वाला चुनाव था। एक तरफ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद की विचारधारा कसौटी पर थी तो दूसरी ओर राष्ट्र विरोधी ताकतें नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के लिए लगी हुई थी। ऐसे समय में देश में करोड़ों कार्यकर्ताओं ने और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। इन चुनावों का परिणाम आने के बाद भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। प्रषिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमला विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने कहा कि 4 जून की तारीख इतिहास के पन्नो पर स्वर्णीम अक्षरों से लिखी जाएगी। इस दिन विकसित भारत के संकल्प को गति मिलेगी और मोदी जी हैट्रिक बनाते हुए भारत को विष्व गुरू बनाने अपने सेवा कार्य में जुट जाएगें। भाजपा विचार पर काम करने वाली राजनैतिक पार्टी है। जिसका मुख्य उददेष्य सदैव राष्ट्र प्रथम रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह और आभार प्रदर्शन सुधाकर पवार ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button