Betul 108 Ambulance Seva News: 108 एम्बुलेंस गाड़ी के एसी बने शोपीस, गर्मी से परेशान होते मैरिज

Betul 108 Ambulance Seva News: ACs of 108 ambulances become showpieces, marriages are getting troubled due to heat

Betul 108 Ambulance Seva News: बैतूल कहने को 108 एम्बुलेंस सारी सुविधाओं से लैस है, लेकिन भीषण गर्मी में मरीजों को एम्बुलेंस में एसी की सुविधा नहीं मिलती है। अस्पताल तक पहुंचने वाले मरीज गर्मी से परेशान हो जाते है। 42 डिग्री तापमान में कुछ पल के लिए पंखा कूलर बंद हो जाने पर सामान्य व्यक्ति को भी बैचेनी होने लगती है। इस गर्मी के दिनों में 108 एम्बुलेंस में आने वाले मरीजों को एसी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि सभी गाड़ियों में एसी की सुविधाएं मौजूद है, लेकिन प्रत्येक मरीज को एसी का सुविधा का लाभ नहीं मिलता है। जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले में कुल 45 एम्बुलेंस गाड़ियां संचालित है। यह एम्बुलेंस गाड़िया दुर्घटना होने की स्थिति में मौके पर पहुंचकर गंभीर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाती है। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी नि:शुल्क अस्पताल तक लाती है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने और घर तक छोड़ने का काम 108 एम्बुलेंस द्वारा कयिा जाता है, लेकिन परेशानी वाली बात यह है कि गाड़ियों में एसी नहीं चलता है। कई मरीजों की शिकायत आती है कि 108 एम्बुलेंस में एसी नहीं चलता। गाड़ी के गेट बंद होने की स्थिति में गर्मी से मरीज और उनके साथ आने वाले परिजन के हाल बेहाल हो जाते है। भीषण गर्मी के दिनों में एसी चलना चाहिए, ताकि मरीज को गर्मी से राहत मिले। 

केवल बर्न मरीजों को एसी की सुविधा
108 एम्बुलेंस के प्रबंधक का कहना है कि कोविड के बाद से एसी की सुविधा को कम कर दिया है। केवल बर्न मरीजों को लाने पर ही गाड़ी में एसी शुरू किया जाता है। सामान्य मरीजों के लिए एसी की सुविधा देने के कोई निर्देश नहीं है। हम निर्देशों का पालन कर रहे है। 108 एम्बुलेंस में आने वाले मरीजों को गर्मी से परेशान होना पड़ता है। खास तौर पर परेशानी गर्मी के दिनों में जाती है। सामान्य गाड़ी में भी लोग चलते है तो गर्मी के दिनों में एसी चलाते है, लेकिन एम्बुलेंस होने के बावजूद भी एसी नहीं चलता है। जिससे परेशान परेशान रहते है। मरीजों का कहना है कि कम से कम गर्मी के दिनों में गाड़ी में एसी की सुविधा देना चाहिए।
इनका कहना…
केवल बर्न मरीजों को लाने की स्थिति में एसी चलाने के निर्देश है। सामान्य मरीजों को एसी की सुविधा नहीं दी जाती है। 
रवि वर्मा, जिला प्रभारी, 108 एम्बुलेंस, बैतूल

Related Articles

Back to top button