Mp Weather News Today: मध्यप्रदेश के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में लू चलने की संभावना
Mp Weather News Today: Rooi waarskuwing van reën in drie distrikte van Madhya Pradesh, moontlikheid van hittegolf in hierdie distrikte

Mp Weather News Today: मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 15 किमी की ऊँचाई पर संरचना बनी है जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी एडवाइजरी में राजगढ़, धार, रतलाम जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा आलीराजपुर, झाबुआ, शाजापुर आगरमालवा, गुना, शिवपुरी, भिंड श्योपुरकलां, उज्जैन, पंन्ना, छतरपुर टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, विदिशा रायसेन, सिहोर, हरदा, देवास, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना कटनी, जबलपूर, नरसिंहपुर, सागर, मैहर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है।



