Betul Tiger News Today: बैतूल जिले के बांका ग्राम में टाइगर का मूवमेंट होने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी

Betul Tiger News Vandag: Dorpsbewoners paniekerig as gevolg van beweging van tier in Banka dorpie van Betul distrik, Forest Department span besig met soektog.

 

 

प्रतीकात्मक फोटो                                      Betul Tiger News Today बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास बांका ग्राम में टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला है। कुंडी ग्राम के पास शनिवार सुबह लोगों ने पहाड़ियों पर टाइगर जैसा जंगली जानवर को घूमते देखा है, ग्रामीण इसे टाइगर बता रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीआर की टीम वन विभाग के साथ मिलकर सर्चिंग कर रही है।   हालांकि अब तक किसी के शिकार या हमले की कोई भी खबर सामने नहीं आई है, लेकिन लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी के आसपास एवं खेत में जाना तक लोगों ने बंद कर दिया है।

 

  शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय के  आसपास हमेशा टाइगर की मूवमेंट देखने को मिलती है। इसके पहले भी बीते वर्ष 18 दिसंबर को पहावाड़ी ग्राम के पास खेत के कुएं में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। इसके अलावा करीब 3 वर्ष पहले भौंरा रेंज में आने वाले नागपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर  एक बाघिन शावक की  ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि टाइगर का मूवमेंट अक्सर क्षेत्र में देखने को मिलता है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र लगा हुआ होने के कारण गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में जानवर अक्सर घूमते हुए रिहाई से इलाके में आ जाते हैं। बांका ग्राम के ग्रामीण गोलू, गणेश वर्मा, महेश, मनोज ने बताया कि शनिवार सुबह फॉरेस्ट विभाग की एक टीम जिप्सी वाहन से बांका क्षेत्र में आसपास घूम रही थी, उन्होंने ग्रेनाइट चट्टान के पास जाने से ग्रामीणों को रोका और बताया कि इस क्षेत्र में टाइगर का मूवमेंट पता चला है। यह टाइगर अक्सर लोगों के घरों में जाकर छिप जाता है, जिसके कारण लोगों को सतर्क रहने की भी समझाइए विभाग के अधिकारियों के द्वारा दी गई है।  ग्रामीणों ने ग्रेनाइट चट्टान के पास सुबह एक जंगली जानवर को घूमते हुए देखा है। सुबह 10 बजे तक टाइगर की लोकेशन गणेश वर्मा के खेत के पास आ रही थी।

Related Articles

Back to top button