Betul Nandkishore Shrimali News: बैतूल में आयोजित दो दिवसीय महाकाली शक्ति साधना शिविर में बड़ी संख्या में उमड़े साधक

Betul Nandkishore Shrimali News: A large number of devotees gathered in the two-day Mahakali Shakti Sadhna camp organized in Betul

Betul Nandkishore Shrimali News: बैतूल में निखिल मंत्र विज्ञापन परिवार सिद्धाश्रम जिला इकाई बैतूल द्वारा दो दिवसीय महाकाली शक्ति साधना शिविर आयोजित किया है। शनिवार को शिविर की शुरुआत हो गई। पहले दिन बैतूल जिले से लेकर अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में साधक पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि लिंक रोड स्थित आनंद गार्डन मैरिज लान में 18 एवं 19 मई को महाकाली शक्ति साधना शिविर की शुरुआत हुई है। इस शिविर के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में साधक पहुंचे। पहले दिन पूज्य गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली का प्रवचन हुआ। प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में साधक पहुंचे थे। दोपहर के समय प्रवचन की शुरुआत हुई, इसके बाद कई नए साधक जो निखिल मंत्र विज्ञान परिवार से जुड़े हैं, उन्हें अलग-अलग दीक्षा प्रदान की गई। सद्गुरु देव से मिलने के लिए साधकों की भीड़ लग गई। व्यवस्था बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

18 और 19 मई दो दिन तक महाकाली साधना शिविर आयोजित होगा। इसमें कई साधकों को गुरुदीक्षा प्रदान की जाएगी। कई दिनों से शिविर के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस साधना शिविर में बैतूल जिले के अलावा कई प्रदेशों से भी लोग बड़ी संख्या में आए हैं। शिविर के पूर्णता दिवस पर 19 मई को आरती और प्रसादी के साथ शिविर का समापन किया जाएगा। पूज्य गुरुदेव दो दिनों तक प्रवचन के माध्यम से अपने साधकों को मार्गदर्शन कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। 

Related Articles

Back to top button