Betul Mandi Bhav 15 May 2024: 15 मई 2024 के बैतूल मंडी भाव, गेंहू की हो रही बंपर आवक
Betul Mandi Bhav 15 May 2024: Betul Mandi Bhav of 15 May 2024, bumper arrival of wheat
Betul Mandi Bhav 15 May 2024: मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 15 मई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 12 हजार 783 बोरे रही। 7300 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2657 बोरे , मक्का की आवक 2527 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

