Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में लगातार तीसरे दिन भी बढ़ोतरी, जाने 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices increased for the third consecutive day, know the rate of 18 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 15 मई 2024 दिन बुधवार को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 84000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66616 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54544 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 84206 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


