Betul Mandi Bhav 14 May 2024: आज 14 मई 2024 बैतूल मंडी भाव, सोयाबीन और गेहूं की बंपर आवक
Betul Mandi Bhav 14 May 2024: Today 14 May 2024 Betul Mandi Bhav, bumper arrival of soybean and wheat
Betul Mandi Bhav 14 May 2024: मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 14 मई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 17 हजार 828 बोरे रही। 9272 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 4843 बोरे , मक्का की आवक 3281 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।


