Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी, जाने आज के 1 किलो चांदी के रेट
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices increased again, know today's rate of 1 kg silver
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 14 मई 2024 दिन मंगलवार को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 84000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66137 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54152 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 84080 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


