Lok Sabha Election 2024: आगजनी की घटना के कारण बैतूल के 4 मतदान केंद्रों पर दुबारा होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश
Lok Sabha Election 2024: Due to the incident of arson, re-polling will be held at 4 polling stations in Betul, Election Commission issued orders
Lok Sabha Election 2024: बैतूल मतदान कर्मियों की बस में आग लगे और ईवीएम मशीन को नुकसान पहुंचाने के बाद चुनाव आयोग ने चार मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान करने के आदेश जारी किए हैं। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के गौला-पौनी के बीच बीती रात 11 बजे मतदानकर्मियों को लेकर आ रही एक बस के गेयर बाक्स में आई तकनीकी खराबी से पल भर में ही बस जलकर खाक हो गई। इस आगजनी के दौरान चार मतदान केंद्रों के करीब 39 कर्मचारी बस में मौजूद थे। ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाने और कूदने के बाद मतदानकर्मियों ने भी बमुश्किल अपनी जान बचाई। बस से उतरते समय कुछ कर्मचारी घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल झारिया भी मौके पर भी पहुंच गए थे। बीती रात कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग को सूचना दे दी है। खबर है कि वीवीपेट और ईवीएम जलने के बाद चार मतदान केंद्रों पर दुबारा मतदान किया जाएगा।

जान बचाने के चक्कर में मशीनें अंदर छूटी
बताया जा रहा है कि चार मतदान केंद्रों के दस्तावेज समेत ईवीएम मशीन और वीवीपेट इस दौरान बस में ही मौजूद था। चूंकि बस में आग तेजी से फैली, इसलिए कर्मचारियों ने अपनी जान बचाने के लिए पहले बस से निकलना तय किया। कुछ कर्मचारी ईवीएम मशीन निकालने में सफल रहे, लेकिन अधिकांश वीवीपेट और मशीन समेत ईवीएम और दस्तावेज बस मेें लगी आग से जलने की खबर है। मतदानकर्मियों के मुताबिक मतदान दल क्रमांक 275,277,278, 279, 280 का सामान भी बस की आग में जलने की जानकारी सामने आई है। बूथ क्रमांक 276 की वीवीपेट मशीन, लिफाफे की बोरी इस आगजनी की भेंट चढ़ गए।




