Betul Today News: ईवीएम मशीन ला रही बस में लगी आग, वाहन जलकर खाक, मशीनों के भी जले पार्ट
Betul Today News: Bus carrying EVM machines caught fire, vehicle burnt to ashes, parts of machines also burnt

Betul Today News: बैतूल जिले में मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम मशीन लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में मतदान दल के सदस्य बाल बाल बच गए। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। आगजनी में ईवीएम मशीन के कुछ पार्ट जलने की जानकारी सामने आई है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद मतदान दल गेहूबरसा, राजपुर, डूडर, सहित पांच पोलिंग बूथों से बस में ईवीएम मशीन लेकर आ रहे थे। ग्राम सोनोरा और गौला के बीच रात 10:30 बजे बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मतदान कर्मी बस से नीचे उतरे अपनी जान बचाई। इस आगजनी की घटना में ईवीएम मशीन के कुछ पार्ट जलने है। ईवीएम मशीन कितनी क्षतिग्रस्त हुई जांच के बाद ही पता चलेगा।
घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ईवीएम मशीन और मतदान दलों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि इंजन के पास से अचानक चिंगारी निकलने से बस में आग लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है जांच के बाद ही और जानकारी सामने आएगी।



