Betul RD School News: आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की पहल पर 173 युवाओं को मिलेगा रोजगार, स्कूल में आयोजित मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव में हुआ चयन

Betul RD School News: 173 youth will get employment on the initiative of RD Group of Institutions, selected in the mega recruitment drive organized in the school

Betul RD School News: बैतूल आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में क्वालिटी एजुकेशन देने के साथ ही बच्चो को काम्पीटेटिव एग्जाम की तैयारी करवाकर मेडीकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार की राह दिखाने वाले आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा जिले के युवाओ को रोजगार दिलाने की ठोस पहल कर सामाजिक सरोकार की अनूठी मिशाल पेश की है। आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल की पहल पर आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित रिक्रूटमेंट ड्राइव में 20 से अधिक कम्पनियों ने सहभागिता कर निर्धारित मापदण्डो के आधार पर बैतूल जिले के 173 युवाओं का आत्मनिर्भरता का सपना साकार कर विभिन्न पदों पर उनका चयन किया है। जानकारों की माने तो सम्भवत: बैतूल जिले में यह पहला मौका है जब किसी निजी शैक्षणिक संस्थान ने रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन कर युवाओं के रोजगार का सपना साकार किया है। मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव में शामिल हुई 20 से अधिक कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ ही चयनित युवाओं ने आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल को सराहनीय और अनुकरणीय बताकर उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आरडी ग्रुप ने की रोजगार दिलाने की ठोस पहल
आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर द्वारा जिले के युवाओं को उनकी दक्षता और क्षमता के मुताबिक रोजगार दिलवाने के लिए ठोस पहल करते हुए आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में अपने स्तर पर मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव में 20 से अधिक कम्पनियाँ शामिल हुई। कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा लगभग 814 अभ्यर्थियों का साक्षाात्कार लिया। कम्पनियों के विशेषज्ञो द्वारा साक्षात्कार में योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों के लिए 173 युवाओ का चयन कर उनके आत्मनिर्भरता के सपने को साकार किया।
ये कम्पनियां हुई शामिल
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित रिक्रूटमेंट ड्राइव में शारदा फायबर इंडस्ट्री कोसमी, सत्कार टोयटा, एक्वीटास स्मॉल फायनेंस बैंक, जीविसा हर्बल कोसमी, इफ्को टोकियो, एलआईसी, एक्सिस बैंक, कपूर एण्ड संस, महिन्द्र स्कॉड मोटर्स, मारूति सुजुकी कामठी मोटर्स, एसाफ बैंक, बैतूल बॉयो फ्यूल, अनंत स्पेनिंग मील मण्डीदीप, आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल, एयू स्मॉल बैंक, एसबीआई बैंक सहित अन्य कम्पनियों ने शामिल होकर पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट, पॉलीटेक्निक, आईटीआई की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया। इस कैम्पस ड्राइव में अधिकतम पैकेज 3 लाख 25 हजार रूपए के ऑफर पर रिक्रूटमेंट हुआ। मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव में शामिल कम्पनियों के प्रतिनिधियों एवं चयनित युवाओं ने स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता के लिए की गई पहल के लिए आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल को धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में भी रिक्रूटमेंट ड्राइव एवं स्किल डेव्हलपमेंट ट्रेनिंग आयोजित करने की अपेक्षा की।

Related Articles

Back to top button