Betul Crime News Today: पुलिस कंट्रोल के सामने शनि मंदिर में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Crime News Today: Theft in Shani Mandir in front of Police Control, incident captured in CCTV
Betul Crime News Today: कहावत है कि चोरों का कोइ धर्म नहीं होता और यह बात सही साबित हुई। अज्ञात चोरों ने शनि मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गई। इस मंदिर में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। खास बात यह है कि बैतूल पुलिस कंट्रोल रूम और एसपी ऑफिस के पास मंदिर होने के बावजूद भी चोरों ने आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इससे पता चलता है कि चोरों में पुलिस का कितना भय बना हुआ है। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एसपी ऑफिस के पास स्थित शनि मंदिर में मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली। जब मंदिर समिति के सदस्य सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्हें दानपेटी गायब दिखी। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक व्यक्ति दानपेटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। चोरों द्वारा शनि मंदिर को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। इसके पहले भी 3 से 4 बजे चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पिछली बार हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार भी किया था। एक बार फिर चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाया है। मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा बताया कि दान पेटी में चिल्लर दो से तीन हजार रूपए होने की संभावना है। कुछ दिन पहले ही दानपेटी से राशि निकाली गई थी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी
मंदिर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार मंगलवार रात लगभग 2 बजे एक अज्ञात चोर मंदिर में आया और वह दानपेटी को तोडऩे लगा। दानपेटी जंजीर से बंधी हुई थी। इस जंजीर को तोडक़र दानपेटी सहित रूपए लेकर चला गया। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरें में साफ दिखाई दे रही है। मंदिर समिति के सदस्य चोरी की घटना की शिकायत गंज थाने में करेंगे। पुलिस सीसीटवी के आधार पर चोर की तलाश करेगी। मंदिर में सीसीटीवी लगे होने के बाद भी चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। पिछली चोरी की घटनाओं में शामिल चोरों का कोई पता भी नहीं लग पाया है। केवल एक बार पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है।



