Samarthan Mulya Kharidi: समर्थन मूल्य में 121 किसानों से 7 हजार 123 क्विंटल उपज की खरीदी

Support Price Purchase: 7 thousand 123 quintals of produce purchased from 121 farmers at support price

Samarthan Mulya Kharidi: बैतूल जिले में समर्थन मूल्य में गेंहू सहित अन्य उपज की खरीदी जारी है। खरीदी की रफ्तार अभी भी धीमी चल रही है। अब तक बहुत किसान उपज बेच पाए है। इधर बारिश को देखते हुए शासन ने उपज के परिवहन और रखरखाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है। समर्थन मूल्य में उपज खरीदी के लिए 65 खरीदी केन्द्र बनाए गए है। अब तक 121 किसानों से 7 हजार 123 क्विंटल उपज की खरीदी की गई है। खरीदी की रफ्तार शुरूआत के दिनों से ही धीमी गति से चल रही है। बहुत कम किसान उपज लेकर पहुंच रहे है। समर्थन मूल्य में उपज बेचने के बजाय किसान मंडी में उपज बेचने के लिए पहुंच रहे है। इन दिनों कृषि उपज मंडी में बम्पर उपज की आवक हो रही है। इधर समर्थन मूल्य केन्द्रों पर इक्का-दुक्का ही किसान आ रहे है। बताया जा रहा है कि उपज बेचने के लिए अब तक 619 किसानों ने स्लॉट बुकिंग की है, लेकिन महज 121 किसानों ने ही उपज बेची है। ऐसा लग रहा है कि समर्थन मूल्य से किसानों का मोह भंग होते जा रहा है। इसका कारण है कि मंडी में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे है। समर्थन मूल्य में दाम कम है और समय पर भुगतान भी नहीं होता है। इसलिए किसान मंडी में अधिक पहुंच रहे है। जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में 7 मई तक उपज की खरीदी की जाएगी। हालांकि यह अभी प्रारंभिक तिथि है, तिथि आगे भी बढ़ सकती है। 

बारिश को देखते हुए रख रखाव के दिए निर्देश
बेमौसम हो रही बारिश के कारण खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के आयुक्त रविन्द्र सिंह ने आदेश जारी किए है, जिसमें समर्थन मूल्य में उपज खरीदी के बाद रखरखाव के लिए व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। जारी आदेश में बताया गया कि समिति स्तरीय ऊर्पाजन केन्द्रों पर गेंहू का त्वरित परिवहन कराकर गोदामों में सुरक्षित भंडारण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर परिवहन के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाए। किसानों की उपज की तौल शीघ्र करने हेतु ऊपार्जन केन्द्रों पर अतिरिक्त तौल काटे लगाए जाए एवं हम्मालों एवं तुलावटी की व्यवस्था करें। गोदाम ऊपार्जन केन्द्रों पर उपर्जित गेंहू का ऊर्पाजन दिवस में ही गोदामों में भंडारित कर सुरक्षित किया जाए। भारतीय खाद्य निगम को ऊर्पाजन के दौरान ए मोड में गेहंू परिदान हेतु चिन्हित समिति स्तरीय केन्द्रों तथा अन्य समिति स्तरीय केन्द्रों पर भी यथा संभव कवर्ड स्थान पर गेहूं खरीदी की जाए, ताकि ऊपार्जित गेहंू को बारिश से बचाया जा सके। स्टॉल बुकिंग वाले किसानों की गेहंू की तौल एवं परिवहन उसी दिवस में सुनिश्चित करने हेतु स्लॉट बुकिंग संख्या को सीमित डीएसओ लॉगिन से की जा सकती है। किसानों को अपनी उपज त्रिपाल आदि से कवर करने हेतु अवगत कराया जाए एवं आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। 
17 केन्द्रों पर हो रही है खुले में खरीदी
जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले में समर्थन मूल्य में उपज खरीदी के लिए कुल 65 खरलीदी केन्द्र बनाए गए है। जिसमें से 17 केन्द्र ऐसे है जहां खुले में खरीदी हो रही है। अभी पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है, प्रतिदिन बादल बरस रहे है। ऐसे में इन खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खुले में पड़ी उपज का जल्द परिवहन कर उसे सुरक्षित स्थान पर भंडारित करने के लिए कहा गया। उल्लेखनीय है कि कई बार यह बात सामने आती है कि खुले में रखा अनाज बारिश से भीग जाता और लाखों रूपए का नुकसान होता है। इस बार नुकसानी को रोकने के लिए शासन ने पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए है।

Related Articles

Back to top button