Betul Mandi Bhav 12 April 2024: आज 12 अप्रैल 2024 के बैतूल मंडी भाव, 24 हजार रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 12 April 2024: Betul Mandi Bhav today 12 April 2024, arrival of produce was 24 thousand
Betul Mandi Bhav 12 April 2024: शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 12 अप्रैल 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 24 हजार 180 बोरे रही। 17707 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 4849 बोरे , मक्का की आवक 1 हजार 703 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में उपज में सोमवार की अपेक्षा शुक्रवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।


