Mp Nursing College Report: सीबीआई की जांच रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के 75 नर्सिंग कालेजों में मिली खामियां, बैतूल के 3 कॉलेज भी शामिल
MP Nursing College Report: CBI's investigation report found flaws in 75 nursing colleges of Madhya Pradesh, 3 colleges of Betul also included

Mp Nursing College Report: मध्य प्रदेश के कई नर्सिंग कॉलेज नियमों को पूरा नहीं कर पा रहे। कई कॉलेजों में जांच में खामियां पाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के 75 नर्सिंग कॉलेज इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग के मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। सभी कॉलेजों की सीबीआई ने जांच रिपोर्ट जारी की है। सीबीआई ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में संचालित सभी शासकीय और निजी नर्सिंग कॉलेज का इन्फेक्शन कर जांच रिपोर्ट तैयार की है। CBI कॉलेज का निरीक्षण कर कई मनको को आधार बनाया है। एमपी के 75 नर्सिंग कॉलेज में कई प्रकार की खामियां उजागर हुई है। राज्य सरकार ने इन कमियों को दूर करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जो कॉलेज पाई गई कमियों को दूर नहीं करेंगे तो उनके संबद्धता निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
बैतूल के इन नर्सिंग कॉलेज में मिली खामियां
बैतूल जिले में संचालित नर्सिंग कॉलेज में भी खामियां मिली है। सीबीआई द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज आफ नर्सिंग पाढर हॉस्पिटल बैतुल, भारती स्कूल एंड कॉलेज आफ नर्सिंग बगडोना सारणी बैतूल, श्री धन्वंतरी स्कूल ऑफ़ नर्सिंग बैतूल शामिल है।



