Jio Offer Today: जिओ का आईपीएल ऑफर, मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाएगी इंटरनेट नहीं, लीजिये क्रिकेट मैच का शानदार आनंद
Jio Offer Today: Jio's IPL offer, your mobile battery will run out but there is no internet, enjoy the cricket match
Jio Offer Today: 22 मार्च 2024 से आईपीएल क्रिकेट मैच का आगाज हो गया है। आईपीएल क्रिकेट को देखते हैं जियो ने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। दरअसल जिओ अपने जिओ सिनेमा एप पर आईपीएल क्रिकेट मैच का प्रसारण कर रहा है। इसमें बिना किसी अतिरिक्त रिचार्ज के आईपीएल मैच देखने को मिल रहा है। जिओ सिनेमा के माध्यम से हर कोई जिओ ग्राहक क्रिकेट मैच का आनंद ले सकते हैं। खास बात है कि जिओ 5G मोबाइल उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डाटा का लाभ दिया जा रहा है। 5G उपभोक्ताओं को डाटा खत्म होने की झंझट ही नहीं है। 5G उपभोक्ता बिना किसी डाटा लिमिट के जिओ एप पर आईपीएल मैच का आनंद ले सकते हैं।
जिओ के अलावा इस तरह का ऑफर कोई भी टेलीकॉम नही दे रही है। जिओ कंपनी ने बड़े स्तर पर 5G नेटवर्क का विस्तार किया है। ग्राहक 5G इंटरनेट का लाभ उठा रहे हैं। 5G अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल उन्ही मोबाइल उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है जिनके पास 5G मोबाइल हैंडसेट है।

